जब हम MF यूटिलिटी प्लेटफार्म से जुड़ जाते है तो उसके बाद पहला काम इन्वेस्टर के कैन ( CAN -कॉमन अकॉउंट नंबर) बनाना होता है | कैन बनाने के लिए बहुत ही कम समय लगता है |
अभी हम देखते है के कैन अकाउंट कैसे आसानी से बनाये|
स्टेप १ MF Utility प्लेटफार्म की वेबसाइट पे जाना
MF यूटिलिटी वेबसाइट पे जाये | और ओपन अकाउंट ऑनलाइन पे क्लिक करे |
स्टेप २ – CAN ओपनिंग ऑप्शन
ऑप्शन १ में से क्लिक हियर का बटन दबाए |
स्टेप ३ – नया CAN बनाना
I’m not a robot पे टिक कर ले और New Form बटन को दबा ले |
स्टेप ४ – आपका ARN और इन्वेस्टर टाइप डिटेल्स
अब हम अकाउंट ओपनिंग के मुख्य पेज आ गए है | यहाँ पे आपको जिम्मेदारी से इन्वेस्टर के डिटेल्स डालने होंगे|
कैन क्राइटेरिया इस ऑप्शन में बेसिक डिटेल्स डालेंगे |
- इ-कैन रजिस्ट्रेशन की चॉइस – इसमें आप competely Electronic सेलेक्ट कर ले | इससे रजिस्टर करने का सभी काम ऑनलाइन हो जायेगा |
- आपका ARN नंबर दाल ले |
- आपका EUIN नंबर दाल ले |
- Account Type ऑप्शन में हमें अब इन्वेस्टर के डिटेल्स डालने है |
- Tax Status – इसमें इन्वेस्टर का टैक्स स्टेटस देख के आप सेलेक्ट कर सकते है | लेकिन ज्यादातर पहला ऑप्शन ही काम में आता है |
- Holding Nature – ये थोड़ा ट्रिकी हो जायेगा | आप को इन्वेस्टर का अकाउंट कैसे बनाना है | इसमें Single / Joint Holder / Anyone जैसे ऑप्शन होते है | पुराने इन्वेस्टर के इन्वेस्टमेंट सिंगल और Anyone ऐसे दो टाइप में होंगे तो आपको दोनों टाइप में अकाउंट बनाने पड़ेगे |
- Holder – इस ऑप्शन को जॉइंट या एनीवन सेलेक्ट करते है उस वक्त कितने होल्डर है उसी हिसाब से डालना होगा |
स्टेप ५ – प्राइमरी होल्डर के डिटेल्स
यहाँ हम इन्वेस्टर के बेसिक डिटेल्स दाल लेंगे | डिटेल्स डालने के सेव बटन दबा के सेव कर के रख ले |
स्टेप ६ – बैंक अकाउंट के डिटेल्स
Bank Account में हम बैंक के डिटेल्स डालेंगे | हम यहाँ पे डिफ़ॉल्ट बैंक अकाउंट तय करेंगे वही बैंक अकाउंट इन्वेस्टर के पुराने फोलियो में भी अपडेट हो जायेगा |
यहाँ पे आपके और दो बैंक के डिटेल्स ऐड कर सकते है |
स्टेप ७ – नॉमिनी
Nominee – यहाँ पे पूछा गया है की आपको नॉमिनी देना है या नहीं | इन्वेस्टर के सभी पुराने फोलियो में जो नॉमिनी है उन्हें वैसे ही रखना होगा तो हमें यहाँ पे No ऑप्शन करना होगा |
यदि हमें पुराने फोलियो भी नया नॉमिनी डिटेल्स रखना होगा तो Yes सेलेक्ट कर के नॉमिनी डिटेल्स दाल दे |
स्टेप ७ – सबमिट फॉर E-CAN
आप अभी तक डाले हुए डिटेल्स चेक कर ले और दाये बाजु में I Agree बॉक्स टिक कर ले और ई-कैन बटन पे क्लिक कर के सबमिट कर ले |
आपको E-CAN सबमिट हुआ है इसका मेसेज आ जायेगा | अब हमें इन्वेस्टर के डॉक्यूमेंट है वो अपलोड करने होंगे |
स्टेप ८ – इन्वेस्टर डॉक्यूमेंट अपलोड
अब हमें इन्वेस्टर के डॉक्यूमेंट अपलोड करने है | सभी डॉक्यूमेंट सेल्फ अटेस्टेड होने चाहिए | डॉक्यूमेंट अपलोड होने के कुछ समय बाद इन्वेस्टर का अकाउंट एक्टिवेट हो गया कह के मेल आ जाता है |
पैन कार्ड और बैंक प्रूफ हमें अपलोड करना है |
अब आप को कुछ समय बाद डॉक्यूमेंट वेरीफाई कर के MFU की तरफ से अकाउंट एक्टिव हो गया है उसका मेल आते ही आप इन्वेस्टर के ट्रांसक्शन कर सकते है |
आपने अभी तक MFU पे ARN लॉगिन नहीं लिया है तो आप उसके बारे में इस पोस्ट MF Utility प्लेटफार्म पे IFA रजिस्टर कैसे करे? जानकारी ले |
Recent Comments